देहरादून- उत्तराखंड के उपनल कर्मचारियों को प्रदेश सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया जाएगा और साथ ही साथ कर्मचारियों को रुका हुआ मानदेय भी मिलेगा। इसके लिए सरकार 15 सितंबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाएगी।
यह भी पढ़े: Corona in Uttarakhand: शनिवार को मिले 24 नए संक्रमित, एक भी मरीज की मौत नहीं
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश सरकार की ओर से उपनल कर्मचारियों के मसले पर कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की उप समिति का गठन किया गया है। इस समिति में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री डा।धन सिंह रावत भी शामिल हैं।
यह भी पढ़े: Good News: उत्तराखंड बना रोपवे निर्माण के लिए केंद्र संग समझौता करने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड
बता दें कि प्रदेश सरकार मानदेय में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है। इससे उपनलकर्मियों को दो से ढाई हजार रुपये प्रति माह का लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़े: देवस्थानम बोर्ड: 22 महीने से चारधामों में चल रहा धरना हुआ स्थगित
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुष्टि करते हुए कहा है कि मंत्रिमंडलीय उप समिति 15 सितंबर की कैबिनेट की बैठक में अपनी रिपोर्ट रखेगी और उस दिन रिपोर्ट में मुहर लगेगी। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ना तय है। बता दें की कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव से 22 हजार से अधिक उपनल कर्मचारी लाभान्वित होंगे।
Post a Comment